एजुकेशन

SSC GD Physical Admit Card 2025: जारी हुआ एसएससी जीडी कांस्टेबल फिजिकल एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

SSC GD Physical Admit Card 2025: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने जनरल ड्यूटी कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से एसएससी जीडी कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSC GD Constable Physical Admit Card 2025 (Photo Credit: CRPF Website)

SSC GD Physical Admit Card 2025: एसएससी जीडी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने जनरल ड्यूटी कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की थी, वह सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpfonline.com पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एसएससी जीडी कांस्टेबल फिजिकल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GD Constable Physical Test 2025: कब से कब तक होगा टेस्ट

एसएससी जीडी कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट का आयोजन 20 अगस्त से 11 सितंबर 2025 तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में शामिल 25.21 लाख अभ्यर्थियों में से कुल 3.9 लाख अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी, जिन्हें अब फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट में शामिल होना होगा। ध्यान रहे कि टेस्ट में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download SSC GD Constable Admit Card 2025

  • सबसे पहले सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GD Constable Bharti 2025: इस बात का रखें ध्यान

एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड्स की बात करें तो सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 170 सेमी और महिला अभ्यर्थियों की 157 सेमी होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को छूट प्रदान की जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों का वजन लंबाई और उम्र के अनुपात में होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article