एजुकेशन

SSC GD Exam City 2025 OUT : जारी हुई एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम सिटी स्लिप, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

SSC GD Exam City 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSC GD Exam City 2025

SSC GD Constable Exam City 2025 Out at ssc.gov.in: एसएससी जीडी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी कांस्टेबल परीक्षा (SSC GD Constable Exam 2025) की सिटी स्लिप जारी कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GD Constable Admit Card 2025: कब आएगा एडमिट कार्ड

एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम सिटी सिल्प फिलहाल 4 फरवरी को होने वाली परीक्षा के लिए जारी की गई है। अन्य दिनों के लिए सिटी स्लिप उचित समय पर जारी की जाएगी।आधिकारिक सूचना के अनुसार, एग्जाम सिटी स्लिप संबंधित परीक्षा पाली की शुरुआत से 10 दिन पहले उपलब्ध होगी। वहीं, एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download SSC GD City Slip 2025

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: फरवरी में होगी एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

SSC GD Constable Exam 2025: कब व कैसे होगी परीक्षा

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी, 5 फरवरी, 6 फरवरी, 7 फरवरी, 10 फरवरी, 11 फरवरी, 12 फरवरी, 13 फरवरी, 17 फरवरी, 18 फरवरी, 19 फरवरी, 20 फरवरी, 21 फरवरी और 25 फरवरी 2025 तक सीबीटी मोड में किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 160 अंकों के 80 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article