एजुकेशन

SBI Clerk Prelims Exam 2025: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैसे करें डाउनलोड

SBI Clerk Prelims Exam 2025 : नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से एसबीआई क्लर्क के कुल 13735 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 17 दिसंबर से 7 जनवरी तक आवेदन मांगे गए थे।

Image

SBI Clerk Prelims Exam 2025

SBI Clerk Prelims Exam 2025 : बैंक में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख (SBI Clerk Prelims Exam 2025) जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई वह बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर एग्जाम का नोटिस चेक कर सकेंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी यहां भी एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम 2025 डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

SBI Clerk Prelims Exam 2025: फरवरी में होगी परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन फरवरी में किया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी बैंक की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download SBI Clerk Prelims Admit Card 2025

  • बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर क्लर्क एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर सबसे सरल और दमदार हिंदी भाषण, चंद मिनटों में होगा याद

SBI Clerk Prelims Exam 2025 Pattern: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान

एग्जाम पैटर्न की बात करें तो एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी से 100 अंकों के 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 1/4 अंको की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article