एजुकेशन

SSC GD Constable Result 2024: जारी होने जा रहा एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट, पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी

SSC GD Constable Result 2024, Sarkari Result 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 20 फरवरी से 7 मार्च तक आयोजित की गई थी। हालांकि, कुछ केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ी की वजह से यह परीक्षा दोबारा 30 मार्च को हुई।

Image

SSC GD Constable Result 2024

SSC GD Constable Result 2024, Sarkari Result 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जीडी कांस्टेबल एग्जाम का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होग। एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC GD Constable Answer Key 2024: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 20 फरवरी से 7 मार्च तक आयोजित की गई थी। हालांकि, कुछ केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ी की वजह से 16185 अभ्यर्थियों के लिए री-एग्जाम का आयोजन 30 मार्च को किया गया। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 3 अप्रैल को जारी की गई। अभ्यर्थी इसके खिलाफ 10 अप्रैल तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

SSC GD Constable Result 2024: कब तक जारी होगा रिजल्ट

एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट अप्रैल के आखिरी या मई के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

How to download SSC GD Constable Result 2024

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • फिर एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GD Constable Passing Marks 2024: कितना होगा पासिंग मार्क्स

एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। वहीं, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 प्रतिशत और अन्य अभ्यर्थियों को 20 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article