एजुकेशन

SSC GD Constable Result 2023: कब आएगा एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट, यहां जानें सबसे पहले

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 24, 2023, 11:33 AM IST

SSC GD Constable Result 2023: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2023 का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही जीडी कांस्टेबल एग्जाम का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी करेगा। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक के जरिए अपने नतीजे देख सकेंगे।

Image

SSC GD Constable Result 2023

Photo : iStock

SSC GD Constable Result 2023, SSC GD Constable Result 2023 to be released on ssc.nic.in: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही जीडी कांस्टेबल परीक्षा (SSC GD Constable Exam 2023) का रिजल्ट जारी करेगा। जिसके बाद अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से एसएससी जीडी रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।

SSC GD Constable Exam 2023: जनवरी में हुई परीक्षा

एसएससी की ओर से जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 13 फरवरी 2023 तक किया गया था। आयोग ने हाल ही में परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी की है। अभ्यर्थी इस पर 25 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें 100 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा।

SSC GD Constable Answer Key 2023: कब तक आएगा रिजल्ट

एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर की 2023 पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नतीजे मार्च में जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

How to download SSC GD Constable Result 2023

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
SSC GD Constable Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के जरिए कुल 45284 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट औक मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 रुपए से 56,900 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article