एजुकेशन

SSC GD Constable Admit Card 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी, ssc.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

SSC GD Constable Admit Card 2025 (एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025): एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी से 25 फरवरी तक सीबीटी मोड में किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Image

SSC GD Constable Admit Card 2025 Date

SSC GD Constable Admit Card 2025 Date (एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025): एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने जनरल ड्यूटी कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

SSC GD Constable Exam 2025 Date: फरवरी में होगी परीक्षा

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी, 5 फरवरी, 6 फरवरी, 7 फरवरी, 10 फरवरी, 11 फरवरी, 12 फरवरी, 13 फरवरी, 17 फरवरी, 18 फरवरी, 19 फरवरी, 20 फरवरी, 21 फरवरी और 25 फरवरी 2025 तक सीबीटी मोड में किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

How to download SSC GD Constable Admit Card 2025

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GD Constable Exam 2025 Pattern: ऐसे होगी परीक्षा

एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल नॉलेज एंड अवेयरनेस, एलिमेंट्री मैथमेटिक्स और अंग्रेजी/हिंदी से कुल 160 अंकों के 80 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article