Telangana Bus Accident: तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही एक निजी ट्रैवल बस की ट्रक सेतेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया। हैदराबाद से विजयवाड़ा की ओर जा रही एक निजी ट्रैवल्स की बस की सड़क पर चल रहे एक ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। यह भीषण हादसा कोदाड़ रूरल पुलिस स्टेशन क्षेत्र के दुर्गापुरम स्टेज के पास सुबह लगभग 5:20 बजे हुआ। हादसे के वक्त बस में करीब 43 यात्री सवार थे। इस टक्कर में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस दुखद घटना पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा सोशल मीडिया एक्स (X) पर साझा किए गए संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि वे सूर्यापेट में हुए इस दर्दनाक हादसे के बारे में जानकर बेहद स्तब्ध हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: नीम करौली बाबा की जन्मस्थली पर छिड़ा संपत्ति विवाद, 6 पोतियों ने लगाया कब्जे का आरोप; प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
पुलिस और स्थानीय प्रशासन तुरंत शुरू किया बचाव-कार्य
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन तुरंत राहत कार्य में जुट गया। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
सीएम रेवंत रेड्डी ने भी जताया दुख
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी हादसे पर दुख जताते हुए मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि घायलों को हर संभव और बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए। राज्य के परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने सरकार की ओर से शोक व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि अगर जांच में निजी बस संचालक की कोई लापरवाही पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
