एजुकेशन

Bihar Board Intermediate 2025: एक से 15 फरवरी चलेगी बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से शुरू हो चुकी है और इसका आयोजन 20 जनवरी तक किया जाएगा। वहीं, थ्योरी परीक्षा 1 फरवरी से शुरू होगी।

Image

Bihar Board 12th Admit Card 2025 Date

बिहार बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2025 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा यहां भी बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Bihar Board 12th Exam 2025 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से शुरू हो चुकी है और इसका आयोजन 20 जनवरी तक किया जाएगा। वहीं, 12वीं की थ्यारी परीक्षा 1 फरवरी से 15 तक सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। एग्जाम में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड 21 जनवरी 2025 को डाउनलोड के लिए जारी किये जा सकते हैं। बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

How to download Bihar Board 12th Admit Card 2025

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब आप 12वीं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article