AFCAT Admit Card 2025: भारतीय वायु सेना की ओर से एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी AFCAT का एडमिट कार्ड कल यानी 7 फरवरी को जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर ईमेल और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी AFCAT Admit Card 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
AFCAT Admit Card 2025: कब व कैसे होगी परीक्षा
सूचना के अनुसार, एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट का आयोजन 22 फरवरी और 23 फरवरी 2025 को किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 300 अंकों के 100 सवाल होंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया मिलेगा। ध्यान रहे कि प्रत्येक गलत जवाब पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।
AFCAT Admit Card 2025: ऐसे करें डाउनलोड
एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। शेड्यूल के अनुसार, एडमिट कार्ड कल यानी 7 फरवरी की शाम 5 बजे अपलोड कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download AFCAT Admit Card 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर AFCAT Admit Card 2025 लिंकप पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
AFCAT 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के माध्यम से कुल 336 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 31 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
