एजुकेशन

SSC GD Exam Date 2026: कब होगी कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा, जानें कब आएगा नया एग्जाम शेड्यूल और एडमिट कार्ड

SSC GD Exam Date 2026: 23 फरवरी को आयोजित होने वाली एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के स्थगित होने के बाद उम्मीदवार नई परीक्षा तिथियों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि उम्मीदवारों का यह इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा। एसएससी द्वारा इसी महीने में परीक्षा कि डेट जारी की जाएगी।

Image

कब होगी कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा

SSC GD Exam Date 2026: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission - SSC) द्वारा फरवरी में एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाना था। लेकिन परीक्षा को कुछ कारणों के चलते स्थगित करने का फैसला लिया गया। इस समय भर्ती के लिए आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवार परीक्षा की नई डेट के घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच उम्मीद की जा रही है कि एसएससी द्वारा मार्च में SSC GD Exam Date 2026 की डेट घोषित की जाएगी।

किस वजह से स्थगित हुई कांस्टेबल भर्ती परीक्षा?

SSC द्वारा जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी 2026 से होना था। लेकिन 17 फरवरी को एसएससी द्वारा एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया, जिसमें परीक्षा को स्थगित करने की सूचना दी गई थी। इस नोटिस में परीक्षा को टालने के पीछे कोई स्पष्ट वजह नहीं दी गई थी। माना जा रहा है कि परीक्षा को टालने के पीछे अन्य परीक्षाओं के साथ क्लैश और केंद्रों के पुनर्गठन के कारण यह फैसला लिया गया।

कितने पदों के लिए निकाली गई भर्ती

जानकारी के लिए बता दें कि एसएससी द्वारा जीडी कांस्टेबल भर्ती सीमा सुरक्षा बल, CISF, CRPF जैसे विभिन्न सशस्त्र बलों में कांस्टेबल पदों की 25,487 पदों को भरने के लिए निकाली गई थी।

कब जारी होगा परीक्षा एडमिट कार्ड

फिलहाल एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा की तिथियां ही तय नहीं है। ऐसे में एडमिट कार्ड कब जारी होगा इसके बारे में भी कुछ कह पाना मुश्किल रहेगा। लेकिन बता दें कि परीक्षा से करीब 8 से 10 दिन पहले SSC द्वारा परीक्षा केंद्रों की जानकारी देने के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी। फिर परीक्षा के से करीब 2 से 3 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पैटर्न

कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन कुल 1 घंटे यानी 60 मिनट की अवधि के लिए किया जाएगा। इसमें कुल 80 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 160 अंकों के लिए होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article