एजुकेशन

SSC ने किए कई बड़े बदलाव! अब परीक्षा के बाद क्वेश्चन पेपर और आंसर देख सकेंगे एसएससी उम्मीदवार

SSC New Changes 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने परीक्षाओं को और अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए कई बड़े बदलाव (SSC New Changes 2025) किए हैं। अब अभ्यर्थी परीक्षा के बाद क्वेश्चन पेपर और सही आंसर (SSC Exam New Changes) देख सकेंगे। साथ ही आंसर की पर आपत्ति शुल्क भी कम कर दिया गया है।

Image

SSC New Changes 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने किए कई बड़े बदलाव

SSC New Changes 2025, SSC Exam New Changes 2025: एसएससी ने अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए एक बड़ा कदम (SSC New Changes 2025) उठाया है। हाल ही में स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने अपनी परीक्षाओं को और अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए कई बड़े (SSC New Changes) बदलाव हैं। अब परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार परीक्षा के बाद क्वेश्चन पेपर और सही आंसर देख सकेंगे।

कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी बयान में शुक्रवार को कहा गया कि इस कदम से अभ्यर्थी आंसर की के साथ आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। साथ ही अपने इस्तेमाल के लिए प्रश्न पत्र की प्रतियां रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह कदम परीक्षा की निष्पक्षता और उम्मीदवार के कल्याण के बीच संतुलन स्थापित करते हैं।

SSC Exam New Changes 2025: आंसर की पर आपत्ति शुल्क 100 से 50 रुपये हुआ

इसके अलावा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रश्नानुसार फीस 100 रुपये से घटाकर 50 रुपये कर दिया है। यह उन छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है जो फीस के चलते आंसर की पर आपत्ति नहीं दर्ज कर पाते थे।

SSC Exam New Changes: अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए टोलफ्री नंबर

इतना ही नहीं यहां अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। साथ ही ऑनलाइन शिकायत पोर्टल भी शुरू किया गया है। ऐसे में यहां आप परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी या कोई शिकायत दर्ज करवाने के लिए कॉल कर सकते हैं।

SSC New Changes: कड़ाई के साथ आयोजित होगी परीक्षा

एसएससी की परीक्षाएं अब और कड़ाई के साथ आयोजित की जाएंगी। यहां नकल को रोकने के लिए आधार-आधारित प्रमाणीकरण लागू किया गया है। अब प्रश्नपत्र सुरक्षित डिजिटल वॉल्ट से भेजे जाते हैं ताकि यहां लीक की कोई संभावना ना रहे। आईटी विशेषज्ञ कंपनियों की मदद से हैकिंग पर विशेष निगरानी रखी जाती है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article