एजुकेशन

SSC Delhi Police Score Card: इस तारीख के बाद जारी होगा एसएससी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का स्कोर कार्ड

SSC Delhi Police Score Card Download: एसएससी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है, चूंकि एसएससी ने फाइनल आंसर की के साथ रिस्पॉन्स शीट भी आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जारी कर दी है, अब जल्द ही स्कोरकार्ड भी देख सकेंगे।

Image

एसएससी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का स्कोर कार्ड

SSC Delhi Police Score Card PDF Response Sheet Download: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। स्टाफ चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2023 में कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला दोनों वर्ग के लिए फाइनल आंसर की के साथ रिस्पॉन्स शीट कल 8 जनवरी 2024 को जारी की। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in से इन अपडेट को देख सकेंगे।

आंसर की के साथ प्रतिक्रिया पत्रक भी जारी

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए परिणाम 31 दिसंबर, 2023 को जारी किया गया था। प्रतिक्रिया पत्रक (एस) के साथ अंतिम आंसर की 8 जनवरी, 2024 को वेबसाइट पर अपलोड की गई है।

SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2023 फाइनल आंसर की- कैसे डाउनलोड करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर, इस लिंक पर क्लिक करें — Constable (Executive) Male and Female in Delhi Police Examination, 2023: Uploading of Candidates’ Response Sheet(s) along with Final Answer Keys and Marks
  • इस पर क्लिक करते ही एक पीडीएफ खुलेगा, जिसके सबसे निचले हिस्से पर लिंक मौजूद है — Click here for Final Answer Keys of Constable (Executive) in Delhi Police Examination, 2023 (CBE)
  • अब यहां क्रेडिंशियल भरें, और सबमिट करें।

शॉर्टलिस्ट/गैर-शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के लिए जारी की गई फाइनल आंसर की 22 जनवरी, 2024 तक उपलब्ध रहेंगे।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article