एजुकेशन

SSC CGL 2022: 13 अक्टूबर तक कर सकेंगे एसएससी सीजीएल के लिए आवेदन, परीक्षा पैटर्न में हुआ बड़ा बदलाव

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 08:00 AM IST

SSC CGL Recruitment 2022:स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) के लिए आवेदन फॉर्म की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर से बढ़ाकर 13 अक्टूबर 2022 कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों, मंत्रालयों व संस्थानों में विभिन्न पदों पर 20 हजार से अधिक रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

Image

एसएससी सीजीएल 2022

KEY HIGHLIGHTS
  • एसएससी सीजीएल के लिए 13 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन।
  • दिसंबर में आयोजित की जाएगी टियर 1 की परीक्षा।
  • टियर 3 को टियर में किया गया शामिल, अब परीक्षा दो चरणों में की जाएगी आयोजित।

SSC CGL Recruitment 2022, ssc.nic.in: एसएससी सीजीएल को लेकर बिग अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर से बढ़ाकर 13 अक्टूबर 2022 कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अब तक एसएससी सीजीएल के लिए आवेदन नहीं किया है, वो आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर व नोटफिकेशन जारी कर दिया है।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, योग्य और इच्छुक उम्मीदवार (SSC CGL Notification) अब यहां 13 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर है। जबकि ऑफलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर 2022 है। यदि आपके आवेदन फॉर्म में कोई श्रुटि रह जाती है, तो उम्मीदवारों 19 व 20 तारीख को इसमें सुधार का मौका दिया जाएगा। बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से (SSC CGL Apply Online) केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों, मंत्रालयों व संस्थानों में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और रिसर्च असिस्टेंट समेत विभिन्न पदों पर 20 हजार से अधिक रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

SSC CGL Exam Pattern changed, अब तीन नहीं दो चरणों में होगी चयन प्रक्रिया

पिछले आंकड़ो को देखें तो एसएससी सीजीएल की परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती थी, लेकिन अब परीक्षा कुल दो चरणों में आयोजित की जाएगी। आयोग ने टियर 3 को टियर 2 में शामिल कर दिया है। वहीं टियर 3 के बाद होने वाली दक्षता परीक्षा यानी डाटा एंट्री टेस्ट को भी टियर 2 में शामिल कर दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि, टियर 1 की परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाएगी। टियर 1 में सफल होने वाले अभ्यर्थी टियर 2 की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। टियर 2 पेन व पेपर मोड पर निर्धारित होगी। इसके तहत अभ्यर्थियों के भाषा व कुशलता को परखा जाता है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना आवेदन सर सकते हैं।

SSC CGL 2022, ऐसे करें आवेदन

  1. एसएससी सीजीएल के लिए आवेदन करने के लिए, सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Apply For SSC CGL 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड फोन पर एसएमएस के माध्यम से आ जाएगा।
  4. इसके बाद आवेदन फॉर्म पूरा भरें, मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  6. आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  7. एप्लीकेशन फॉर्म को डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

SSC CGL Exam pattern And Syllabus

टियर 1 की परीक्षा में अभ्यर्थियों से 200 अंको के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 2 मार्क्स का होगा। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के 0.50 मार्क्स काटे जाएंगे। ऐसे में जिन प्रश्नों में आपको संदेह हो उसे अटेम्प्ट करने से बचें।

SSC CGL Tier 2, टियर 2 की परीक्षा में हुआ बदलाव

इस बार दूसरे चरण की परीक्षा में काफी बदलाव किया गया है। टियर 2 की परीक्षा में अंग्रेजी व गणित के प्रश्नों को काफी कम कर दिया गया है। गणित के प्रश्नों की संख्या 100 से घटाकर 30 कर दी गई है, वहीं अंग्रेजी के प्रश्नों को 200 से कम कर 45 कर दिया गया है। बता दें टियर 2 की परीक्षा को तीन खंडों में विभाजित किया जाएगा। ध्यान रहे पहला पेपर सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगा। वहीं दूसरा पेपर कनिष्ठ सहायक अधिकारी व तीसरा पेपर असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर और अकांउट्स ऑफिसर के लिए आयोजित किया जाएगा। साथ ही पहले पेपर के दूसरे सत्र में डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट आयोजित की जाएगी।

पहला पेपर दो सत्रों में होगा, इसमें तीन खंड होंगे। पहले खंड में मैथेमैटिकल से 60 मार्क्स के 30 प्रश्न, रीजनिंग और इंटेलिजेंस से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे खंड में इंग्लिश से 90 मार्क्स के 45 प्रश्न और जनरल अवेयरनेस से 50 मार्क्स के 25 प्रश्न होंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जारी नोटिफिकेशन पर एक नजर अवश्य डालें।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article