SSC Delhi Police, CAPF SI Notification 2023: दिल्ली पुलिस में सरकारी नौकरी की आस लगाए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के लिए नोटिफिकेशन 22 जुलाई को जारी (SSC Delhi Police Notification) किया जाएगा। अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समयानुसार अपना पंजीकरण कर सकेंगे। इस बात की जानकारी कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि, प्रशासनिक कारणों से अब दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर व सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के लिए नोटिफिकेशन 22 जुलाई को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि, आधिकारिक साइट पर पैनी नजर बनाए रखें। यहां आप आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया जान सकते हैं।
SSC Delhi Police Notification: किस पद पर वैकेंसी
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर व सशस्त्र पुलिस बल बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी और एसएसबी के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।SSC CAPF SI Notification: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
यहां आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें, यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की जाएगी। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।SSC Delhi Police, CAPF SI Notification 2023 Apply Online
- SSC की आधिकारिक वेबसाइट
ssc.nic.in पर जाएं। - होमपेज पर जाकर Delhi Police & Central Armed Police Force Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड एसएमएस के जरिए फोन पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
