एजुकेशन

SSC CPO SI Final Result 2024: सेंट्रल पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 1786 पास, यहां करें चेक

SSC CPO SI Final Result 2024 Declared: एसएससी की तरफ से दिल्ली पुलिस, बीएसएफ समेत सेंट्रल पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। इस परीक्षा में कुल 1786 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट SSC Exams की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Image

SSC CPO सब इंस्पेक्टर का रिजल्ट जारी

Photo : iStock

SSC CPO Delhi Police SI Final Result 2024: सेंट्रल पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में कुल 1786 उम्मीदवारों को सफलता हासिल हुई है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट SSC Exams की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

SSC CPO SI भर्ती 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 15 अगस्त 2023 तक का समय मिला था। इस वैकेंसी के लिए दूसरे पेपर की परीक्षा 8 जनवरी 2024 को आयोजित हुई थी। अब फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

SSC CPO SI Final Result ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Notices के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद SSC CPO SI Result 2024 Declared Check Here के लिंक पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • अपना नाम या रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
SSC CPO SI Final Result 2024यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

SSC CPO SI Cut Off लिस्ट जारी

SSC की तरफ से जारी रिजल्ट के पीडीएफ में कैंडिडेट्स के नाम के अलावा, रोल नंबर, पिता का नाम, डेट ऑफ, रैंक और कैटेगरी जैसी डिटेल्स होंगी। इनमें से कुछ भी सर्च करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि रिजल्ट के पीडीएफ में सेलेक्टेड कैंडिडेट्स के ही नाम हैं।

इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 1876 खाली पदों पर भर्तियां होनी थी। इसमें 1786 का एक लिस्ट में सेलेक्शन हुआ है। वहीं, दूसरी लिस्ट में 79 उम्मीदवारों का रोल नंबर है। बता दें कि SSC की तरफ से रिजल्ट के साथ-साथ कैटेगरी वाइज कट ऑफ लिस्ट भी जारी की गई है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article