SSC CPO Result 2023,
SSC CPO SI Result 2023: अक्टूबर में हुई परीक्षा
आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंसपेक्टर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 7 अक्टूबर को जारी कर दी गई थी। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही आयोग फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा।
SSC CPO Result 2023 Date: कब तक आएगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएससी सीपीओ रिजल्ट अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
How to Download SSC CPO Result 2023
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सीपीओ रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम व रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
SSC CPO Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
एसएससी सीपीओ एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों को फिर फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर के 1876 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
