एजुकेशन

SSC CPO PET Result 2024: जारी हुआ एसएससी सीपीओ पीईटी रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें रोल नंबर

SSC CPO PET PST Result 2024: एसएससी सीपीओ पीईटी व पीएसटी में सफल अभ्यर्थियों को अब पेपर 2 में शामिल होना होगा। आयोग द्वारा पेपर 2 का आयोजन 8 मार्च को किया जाएगा।

Image

SSC CPO PET Result 2024

SSC CPO PET PST Result 2024: एसएससी सीपीओ परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित फिजिकल टेस्ट का रिजल्ट आज यानी 3 फरवरी को जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एसएससी सीपीओ पीईटी पीएसटी रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CPO PET Result 2024: फिजिकल टेस्ट का आयोजन

आयोग द्वारा सीपीओ पेपर 1 एग्जाम का आयोजन 27 जून, 28 जून और 29 जून 2024 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 2 सितंबर को जारी किया गया। जिसमें, सफल 83618 अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) / फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) का आयोजन किया गया।

SSC CPO PET Result 2024: कितने अभ्यर्थियों को मिली सफलता

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, एसएससी सीपीओ पीईटी/पीएसटी में शामिल अभ्यर्थियों में से कुल 24190 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। वहीं, 37763 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे और 21661 को असफल घोषित कर दिया गया है। सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How to download SSC CPO PET/PST Result 2024

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीपीओ पीईटी पीएसटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

SSC CPO Paper II 2025: कब होगी टियर 2 परीक्षा

एसएससी सीपीओ पीईटी व पीएसटी में सफल अभ्यर्थियों को अब पेपर 2 में शामिल होना होगा। आयोग द्वारा पेपर 2 का आयोजन 8 मार्च को किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article