एजुकेशन

SSC CPO Notification 2025: जल्द जारी होने वाला है एसएससी सीपीओ भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन, जानें योग्यता

SSC CPO Notification 2025: एसएससी सीपीओ भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जल्द जारी होने की संभावना है। एक बार जारी होने के बाद इन्हें ssc.gov.in पर से देखा व डाउनलोड किया जा सकेगा। अगर आप भी इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं, तो जानें क्या होनी चा​हिए योग्यता

Image

एसएससी सीपीओ भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन (Image - Canva)

SSC CPO Notification 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही SSC CPO 2025 Exam के लिए अधिसूचना जारी करने वाला है। यह भर्ती अभियान दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर के पदों के लिए होगा। अधिसूचना जारी होने के बाद, परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से SSC CPO Notification 2025 Pdf Download कर सकेंगे।

बता दें, पहले, अधिसूचना 16 जून, 2025 को जारी होने वाली थी, लेकिन 'प्रशासनिक कारणों' से इसे स्थगित कर दिया गया था।

SSC CPO Eligibility Criteria 2025

हालांकि अभी विज्ञप्ति नहीं आई है, लेकिन मीडिया सोर्स के अनुसार, इस परीक्षा के लिए (SSC CPO Age Limit) 20 से 25 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। रही बात शैक्षणिक योग्यता की, तो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष परीक्षा पास उम्मीदवार आवेदन कर सकता है।

SSC CPO Notification 2025 How to Download

एसएससी सीपीओ नोटिफिकेशन देखने का तरीका यहां देखें

  • इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, SSC CPO Notification 2025 Download Link पर क्लिक करें।
  • SSC CPO Notification 2025 Pdf स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • SSC CPO Notification 2025 Download करें।

आयोग ने बताया, "सूचना प्रकाशन की तिथि उपयोगकर्ता विभाग के परामर्श से तय की जा रही है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।"

SSC ने मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा 2025 के लिए अधिसूचना पहले ही जारी कर दी है और पंजीकरण प्रक्रिया अभी चल रही है। योग्य उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए 24 जुलाई, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई, 2025 है। अधिक जानकारी के लिए, आधिकारिक वेबसाइट देखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article