एजुकेशन

SSC CHT Tier-I 2026: नोएडा के एक सेंटर पर परीक्षा री-शेड्यूल, अब 13 सितंबर को होगा एग्जाम

SSC CHT Tier-I 2026: नोएडा के एक परीक्षा केंद्र पर तकनीकी समस्या के कारण स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर एग्जामिनेशन 2026 के टियर-I एग्जाम को 13 सितंबर तक के लिए पोस्टपोन कर दिया है।

Image

SSC CHT Tier-I 2026: नोएडा के एक सेंटर पर परीक्षा री-शेड्यूल

SSC CHT Tier-I 2026: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2026 यानी Combined Hindi Translator Examination 2026 के Tier-I एग्जाम को लेकर जरूरी अपडेट जारी किया है। नोएडा के एक परीक्षा केंद्र पर तकनीकी समस्या के कारण SSC ने कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर एग्जामिनेशन 2026 के टियर-I परीक्षा को आगे के लिए खिसका दिया है। अब इस परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को किया जाएगा।

यह बदलाव केवल नोएडा के सेक्टर-155 स्थित 'आदर्श परीक्षा केंद्र' Aadarsh Pariksha Kendra (APK) के लिए किया गया है। इसका मतलब है कि SSC CHT Tier-I परीक्षा सभी परीक्षा केंद्रों के लिए स्थगित नहीं की गई है।

तकनीकी समस्या के कारण बदली परीक्षा की तारीख

SSC Northern Region (SSC NR) की ओर से जारी री-शेड्यूलिंग नोटिस में बताया गया कि संबंधित केंद्र पर 8 सितंबर को परीक्षा आयोजित करने में तकनीकी दिक्कत सामने आई थी। इसके बाद उस केंद्र पर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए नई तारीख तय की गई। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा इस केंद्र पर निर्धारित थी, उन्हें अब 13 सितंबर को परीक्षा देनी होगी।

क्या फिर आएगा एडमिट कार्ड

SSC ने स्पष्ट किया है कि 8 सितंबर को संबंधित परीक्षा केंद्र पर रजिस्ट्रेशन पूरा करने वाले उम्मीदवारों के लिए नया एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को SSC Northern Region की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़े नए निर्देशों की जानकारी लगातार चेक करते रहना चाहिए।

नई तारीख पर परीक्षा देने जाते समय उम्मीदवारों को संशोधित एडमिट कार्ड साथ ले जाना होगा। पुराने एडमिट कार्ड के आधार पर परीक्षा केंद्र पहुंचने के बजाय नए एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी को प्राथमिकता दें।

Combined Hindi Translator परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में हिंदी अनुवाद से जुड़े पदों पर भर्ती की जाती है। Tier-I इस भर्ती प्रक्रिया का शुरुआती चरण है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article