एजुकेशन

UP Board 2027: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ी, देखें नई तारीख

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन और परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले 940 स्कूलों को एक और मौका दिया है। इसके अनुसार, संबंधित स्कूलों को 26 अक्टूबर तक जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे।

Image

Up Board 2026 Class 9 and 11

उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड की परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे स्कूलों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन और परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले 940 स्कूलों को एक और मौका दिया है। बोर्ड की ओर से 23 अक्टूबर 2026 को जारी सूचना के मुताबिक, संबंधित स्कूलों को 26 अक्टूबर तक जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। यह समय सीमा कक्षा 9 और 11 के एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन के साथ कक्षा 10 और 12 के परीक्षा आवेदन पर लागू होगी।

बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे पोर्टल से विद्यार्थियों की सूची तैयार करके डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालें। इसके साथ जरूरी चालान की कॉपी लगाकर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में जमा करना होगा।

पहले भी बढ़ाई जा चुकी है तारीख

बोर्ड ने पहले दस्तावेज जमा करने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर तय की थी। बाद में इसे बढ़ाकर 22 अक्टूबर किया गया, लेकिन इसके बावजूद 940 स्कूलों ने पोर्टल से जरूरी सूची तैयार नहीं की। अब बोर्ड ने 26 अक्टूबर तक प्रक्रिया पूरी करने का अंतिम मौका दिया है। तय समय में काम पूरा नहीं करने पर संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

स्कूलों को क्या करना होगा?
कामजरूरी निर्देश
विद्यार्थी सूचीUPMSP पोर्टल से तैयार करें
सूचीडाउनलोड करके प्रिंट निकालें
जरूरी दस्तावेजचालान की कॉपी लगाएं
जमा करने की जगहजिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय
अंतिम तारीख26 अक्टूबर 2026

फरवरी में होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं

यूपी बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 की साल 2027 की परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी 2027 तक दो पालियों में आयोजित होंगी।

पालीसमय
पहली पालीसुबह 8:30 से 11:45 बजे
दूसरी पालीदोपहर 2 से शाम 5:15 बजे

स्कूलों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते रजिस्ट्रेशन और परीक्षा आवेदन से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कर लें। विद्यार्थी भी परीक्षा कार्यक्रम और अन्य अपडेट के लिए UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article