एजुकेशन

यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी, जिलेवार मेरिट लिस्ट और कटऑफ भी देखें

Up Home Guard Final Scorecard 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद स्कोरकार्ड भी जारी कर दिया है। बता दें बोर्ड ने 3 अक्टूबर 2026 को परिणाम घोषित किया था।

Image

यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

Up Home Guard Final Scorecard 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद स्कोरकार्ड भी जारी कर दिया है। बता दें बोर्ड ने 3 अक्टूबर 2026 को परिणाम घोषित किया था। इस भर्ती के तहत कुल 41,424 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया गया है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। इसके अलावा जिलेवार मेरिट लिस्ट की PDF और श्रेणीवार व जिलेवार कटऑफ की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है।

यूपी होमगार्ड भर्ती में 41,424 पदों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन मिले थे। बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, कुल 25,32,196 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 1,07,221 अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।

UP Home Guard Result 2025: ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

2. वेबसाइट के भर्ती या रिजल्ट सेक्शन को खोलें।

3. UP Home Guard Enrolment-2025 Final Result का लिंक खोजें।

4. लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भरें।

5. रिजल्ट खुलने पर अपना चयन स्टेटस और स्कोरकार्ड चेक करें।

6. जरूरत पड़ने पर जिलेवार मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड कर लें।

फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा के नॉर्मलाइज्ड अंकों और प्राथमिकता वाली योग्यताओं के लिए दिए गए अंकों के आधार पर तैयार की गई है।

भर्ती की जरूरी जानकारी
विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डUPPRPB
भर्ती का नामUP Home Guard Enrolment-2025
रिजल्ट जारी होने की तारीख3 अक्टूबर 2026
कुल पद41,424
कुल आवेदन25,32,196
आधिकारिक वेबसाइटuppbpb.gov.in
EWS/SC/ST1,000 रुपये
PwBDफीस में छूट

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट और कटऑफ से जुड़ी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस पर भरोसा करें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article