एजुकेशन

SSC CHT Admit Card 2024: एसएससी कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा का एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर, ऐसे करें डाउनलोड

SSC CHT Admit Card 2024 Date: एसएससी संयुक्त हिंदी अनुवादक (CHT) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कभी भी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर सकता है, एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार timesnowhindi.com/education से भी SSC CHT Admit Card 2024 Download कर सकेंगे।

Image

एसएससी सीएचटी एडमिट कार्ड 2024 (image - canva)

SSC CHT Admit Card 2024 Date and Time: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) संभावित रूप से आज 4 दिसंबर 2024 को संयुक्त हिंदी अनुवादक (CHT) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। इन एडमिट कार्ड को ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। हालांकि एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार timesnowhindi.com/education से भी SSC CHT Admit Card 2024 Download कर सकेंगे। जानें क्या है अपडेट, और कैसे डाउनलोड करें SSC CHT Admit Card 2024 Download

उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके SSC CHT Admit Card 2024 Download कर सकेंगे। जानें प्रवेश पत्र पाने का तरीका, व कब है परीक्षा

SSC CHT 2024 Notification Post Number

SSC CHT Exam का आयोजन 9 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। SSC CHT Exam 2024 कंप्यूटर आधारित मोड (CBE) में आयोजित की जाएगी। SSC Combined Hindi Translator (CHT) Exam के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवाद अधिकारी, जूनियर अनुवादक, वरिष्ठ हिंदी अनुवादक और वरिष्ठ अनुवादक सहित विभिन्न अनुवादक के 312 रिक्तियों को भरा जाएगा।

SSC CHT Admit Card 2024 Website

एसएससी की संयुक्त हिंदी अनुवादक (CHT) भर्ती परीक्षा 2024 के लिए SSC CHT Admit Card 2024 ssc.gov.in पर जारी किए जाएंगे।

SSC CHT Admit Card 2024 Link

कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त हिंदी अनुवादक (CHT) भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक को timesnowhindi.com/education पर भी शेयर किया जाएगा।

SSC CHT 2024 Exam

पेपर 1 परीक्षा में सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी से 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के, बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनके कुल 100 अंक होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।

पेपर 2 वर्णनात्मक प्रकृति का होगा और इसमें उम्मीदवारों के अनुवाद और निबंध लेखन कौशल का परीक्षण किया जाएगा। पेपर 200 अंकों का होगा और इसकी अवधि भी 2 घंटे होगी। एसएससी ने जेएचटी पेपर 1 परीक्षा के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची पहले ही जारी कर दी है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article