एजुकेशन

AP TET Result 2022: जल्द जारी होगा एपी टीईटी का रिजल्ट, aptet.apcfss.in पर रखें नजर

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 09:48 AM IST

AP TET Result 2022, AP TET Result 2022 Date: स्कूल शिक्षा विभाग, आंध्र प्रदेश द्वारा एपी टीईटी रिजल्ट 2022 जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी aptet.apcfss.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। एपी टीईटी रिजल्ट की तारीख और समय घोषित होते ही सबसे पहले आपको यहां सूचित किया जाएगा।

Image

एपी टीईटी का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS

  • आंध्र प्रदेश टीईटी परीक्षा का रिजल्ट जल्द
  • aptet.apcfss.in पर जारी होंगे नतीजे
  • अगस्त में हुई थी शिक्षक पात्रता परीक्षा

AP TET Result 2022, aptet.apcfss.in AP TET 2022 Result: स्कूल शिक्षा विभाग, आंध्र प्रदेश द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (APTET) 2022 का रिजल्ट जल्द घोषित किया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में उपस्थित सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aptet.apcfss.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इससे पहले एपी टीईटी का रिजल्ट 14 सितंबर को घोषित किया जाना था लेकिन परिणाम जारी होने में देरी हुई। हालांकि, उम्मीद है कि सितंबर के आखिरी हफ्ते में रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल परीक्षा में लगभग 5.25 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

AP TET 2022: अगस्त में हुई थी परीक्षा

इस साल आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी एपी टीईटी का आयोजन 6 अगस्त से 21 अगस्त 2022 तक किया गया था। ‌यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक हुई थी। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड 25 जुलाई को जारी किया गया था। जानकारी के लिए बता दें कि एपी टीईटी 2022 की प्रारंभिक उत्तर कुंजी 1 अगस्त को जारी की गई थी और अभ्यर्थियों को 1 सितंबर से 7 सितंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। जिसके आधार पर 14 सितंबर को फाइनल उत्तर कुंजी जारी की गई और अब जल्द ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

AP TET Result 2022: इतने अंक प्राप्त करना जरूरी

आंध्र प्रदेश टीईटी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60% अंक और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 50% अंक प्राप्त करना होगा। ‌वहीं, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होते ही आपको यहां लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स में रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download AP TET Result 2022: एपी टीईटी रिजल्ट 2022 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aptet.apcfss.in पर जाएं।
  • फिर होम पर दिख रहे एपी टीईटी रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

AP TET 2022 Result: जून में जारी हुआ था नोटिफिकेशन

एपी टीईटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी आंध्र प्रदेश में कक्षा 1 से 8 तक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। इस साल परीक्षा का नोटिफिकेशन 10 जून 2022 को जारी किया गया था और अभ्यर्थियों से 16 जून से 16 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article