SSC CHSL Notification 2024, SSC CHSL Tier I Exam 2024 Date: सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइंड हॉयर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जाम (SSC CHSL Exam 2024) का नोटिफिकेशन 2 अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर 1 मई तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
SSC CHSL Exam 2024: कब होगी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सेक्रेट्रिएट असिस्टेंट, पोस्टल असिस्टेंट और सॉर्टिंग असिस्टेंट सहित हजारों पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन टियर 1 और टियर 2 परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। एसएससी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, टियर 1 एग्जाम का आयोजन जून या जुलाई में किया जाएगा।
SSC CHSL Notification 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई
एसएससी सीएचएसएल एग्जाम में शामिल होने के लिए आयु 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकमत आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
How to apply for SSC CHSL Exam 2024
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- फिर एसएससी सीएचएसएल के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
SSC CHSL Exam 2024: कितनी मिलेगी सैलरी
लोअर डिवीजल क्लर्क और जूनियर सेक्रेट्रिएट असिस्टेंट पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 19900 रुपये से 63200 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। वहीं, डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों के लिए लेवल 4 के तहत 25500 रुपये से 81100 रुपये महीने सैलरी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेश जारी होने का इंतजार करें।
