एजुकेशन

SSC CHSL 2025 Option Cum Preference: एसएससी सीएचएसएल ऑप्शन कम प्रेफरेंस भरने की आखिरी तारीख आगे बढ़ी

SSC CHSL 2025 Option Cum Preference: कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा 2025 के लिए ऑप्शन कम प्रेफरेंस सबमिशन विंडो की आखिरी तारीख आग बढ़ा दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने पद का चयन कर सकते हैं। यहां ऑप्शन कम प्रेफरेंस भरने की आखिरी तारीख 25 जून 2026 है।

Image

SSC CHSL 2025 Option Cum Preference: एसएससी सीएचएसएल ऑप्शन कम प्रेफरेंस भरने की आखिरी तारीख आगे बढ़ी

SSC CHSL 2025 Option Cum Preference: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल (CHSL) परीक्षा 2025 के लिए ऑप्शन कम प्रेफरेंस सबमिशन विंडो की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। 22 जून 2026 को जारी एक नए नोटिस के अनुसार उम्मीदवार अब 25 जून, 2026 को रात 11:59 बजे तक अपनी प्राथमिकताएं जमा कर सकते हैं या उसमें बदलाव कर सकते हैं। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक ऑप्शन कम प्रेफरेंस के चयन की प्रक्रिया वही है इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपनी प्राथमिकताएं जमा नहीं किए हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।

बता दें कर्मचारी चयन आयोग ने साफ तौर पर कहा है कि उम्मीदवारों को तय समय के अंदर अपना ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म जमा करना होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए एसएससी सीएचएसएल ऑप्शन कम प्रेफरेंस भर सकते हैं।

SSC CHSL 2025 Option Cum Preference: ऐसे भरें अपना प्रेफरेंस

  • सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर अपना लॉगिन करें।
  • अब My Application पर क्लिक करें।
  • फिर CHSL 2025 Option Cum Preference लिंक पर क्लिक कें।
  • इसके बाद पद और डिपार्टमेंट का चुनाव करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले रिव्यू करें।

जमा करें अपना प्रेफरेंस

कई उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक अपनी प्रेफरेंस जमा नहीं की है या फिर वे अपने विकल्पों में संशोधन करना चाहते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए यह अतिरिक्त समय काफी उपयोगी साबित हो सकता है। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि अंतिम समय की तकनीकी परेशानियों से बचने के लिए जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर लें।

मंत्रालय और विभागों में वैकेंसी

एसएससी सीएचएसएल भर्ती प्रक्रिया के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती की जाती है। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए यह जरूरी है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी प्रेफरेंस सबमिट कर भर्ती प्रक्रिया का अगला चरण सफलतापूर्वक पूरा करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article