एजुकेशन

SSC CGL Tier II Final Answer Key 2026: एसएससी ने जारी की सीजीएल टियर 2 परीक्षा की फाइनल आंसर की, ssc.gov.in से करें डाउनलोड

SSC CGL Tier II Final Answer Key 2026: एसएससी ने सीजीएल टियर 2 परीक्षा की फाइनल आंसर की के साथ रिस्पॉन्स शीट और उम्मीदवारों के अंक ssc.gov.in पर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार इसे समय रहते डाउनलोड करें।

Image

SSC CGL Tier II Final Answer Key 2026 (Photo - AI)

SSC CGL Tier II Final Answer Key 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा 2026 (SSC CGL) टियर 2 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। फाइनल आंसर की के साथ रिस्पॉन्स शीट और उम्मीदवारों के अंक भी जारी कर दिए गए हैं। एसएससी ने आधिकारिक वेबसाइट पर आंसर की अपलोड कर दी है। एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपने मार्क्स, फाइनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे करें SSC CGL Answer Key 2026 डाउनलोड

स्टेप 1- एसएससी सीजीएल फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - वेबसाइट पर दिए गए लॉगिन सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - लॉगिन करने के बाद आपके सामने एक कैंडिडेट डैशबोर्ड खुल जाएगा।

स्टेप 5 - यहां पर आपको SSC CGL Tier 2 फाइनल आंसर की का लिंक नजर आएगा।

स्टेप 6 - इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके फाइनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और अंक के टैब मिलेंगे।

स्टेप 7 - उम्मीदवार एक-एक करके इन सभी दस्तावेजों को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट भी लें।

कब तक देख पाएंगे फाइनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट

एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि वह ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट 16 जुलाई 2026 की रात 9 बजे तक चेक कर पाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह निर्धारित समय से पहले इन्हें पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करें या फिर इनका प्रिंट ले लें। क्योंकि 16 जुलाई के बाद यह वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं रहेंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article