SSC CGL Tier 2 Exam Date Announced: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा के टियर 2 की तारीखें जारी कर दी हैं। अगर आपने भी हाल ही में जारी टियर 1 परीक्षा परिणाम में सफलता हासिल की है, तो खबर में दिए एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा का शेड्यूल देख व डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने इस शेड्यूल को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर बीती शाम जारी किया है।
शेड्यूल के अनुसार, टियर 2 परीक्षा का आयोजन 18 और 19 जनवरी 2026 को किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने टियर 1 परीक्षा पास की है, केवल वे ही टियर 2 परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
SSC CGL Tier 2 Exam Admit Card
टियर 1 की तरह इस परीक्षा के लिए भी एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। हालांकि अभी क्लियर तारीख नहीं बताई गई है लेकिन एडमिट कार्ड जनवरी 2026 के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है।
SSC CGL Tier 2 Exam Date How to Check
- सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं
- Notice Board के नीचे देखें
- 'Important Notice - Schedule of Examination' पर क्लिक करें
- नया पेज खुलेगी जो पीडीएफ फॉर्मेट में परीक्षा का शेड्यूल होगा

एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा
SSC CGL टियर 2 परीक्षा 1.39 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी। इनमें से 6196 उम्मीदवारों को जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर पद के लिए, 2781 को स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर ग्रेड II और 130418 को अन्य पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
