SSC CGL Tier 1 Result 2022 Date: कर्मचारी चयन आयोग एसएससी संयुक्त स्नातक स्तर 2022 स्कोर और अंतिम आंसर की अब 27 फरवरी, 2023 को जारी की जाएगी। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in की मदद से स्कोरकार्ड और आंसर की को डाउनलोड कर सकेंगे। एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट 2022-23 को 9 फरवरी, 2023 को जारी हुआ था और परिणाम नोटिस के अनुसार यह उल्लेख किया गया था कि स्कोरकार्ड और अंतिम आंसर की 22 फरवरी 2023 को जारी की जाएगी लेकिन अब इस डेट में बदलाव हो चुका है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 'कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (टियर- I), 2022 का परिणाम 09 फरवरी 2023 को घोषित कर दिया है और टियर- I परीक्षा के परिणाम राइट-अप के अनुसार, अंक और अंतिम आंसर की 22.02.2023 से आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाने थे।सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि सीजीएलई, 2022 (टियर- I) के अंक और अंतिम उत्तर कुंजी को अब 27 फरवरी 2023 से 13 मार्च 2023 तक आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए फिर से निर्धारित किया गया है।'
SSC CGL टियर 1 2022 परीक्षा 1 दिसंबर से 13 दिसंबर, 2022 तक आयोजित की गई थी। SSC CGL टियर 2 परीक्षा 2 मार्च से 7 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी। वे उम्मीदवार जो टियर 1 में क्वालीफाई कर चुके हैं, वे पात्र होंगे। वह उम्मीदवार एसएससी टियर 2 परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकेंगे।
