SSC CGL Tier II Result 2023, Sarkari Result 2023: एसएससी सीजीएल रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) टियर 2 परीक्षा (SSC CGL Tier II Exam 2023) का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CGL Tier II Result 2023: अक्टूबर में हुई थी परीक्षा
एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा का आयोजन 26 अक्टूबर और 27 अक्टूबर को देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 30 अक्टूबर को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 1 नवंबर तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया। आयोग द्वारा इन आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद आयोग फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा।
SSC CGL Sarkari Result 2023: दिसंबर में आएगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा का रिजल्ट दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल आधिकारिक जानकारी नहीं है। टियर 2 रिजल्ट के साथ ही एसएससी सीजीएल कट ऑफ 2023 भी जारी किया जाएगा।
How to Download SSC CGL Tier II Result 2023
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- फिर एसएससी सीजीएल टियर 2 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CGL Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
एसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में 7500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए समय समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in विजिट करते रहें।
