एजुकेशन

Post Office Recruitment 2022: 8वीं पास के लिए 63000 प्रतिमाह कमाने का मौका, बिना परीक्षा के सीधी भर्ती

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 12:43 PM IST

Post Office Recruitment 2022,indiapost.gov.in: भारतीय डाक विभाग ने अपने यहां पर ट्रेड टेस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत व्हीकल मैकेनिक, मोटर व्हीकल इलेक्ट्रीशियन, पेंटर व कारपेंटर समेत विभिन्न पदों पर रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 16 सितंबर से 17 अक्टूबर 2022 तक यहां ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

डाक विभाग में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय डाक विभाग ने ट्रेड टेस्ट के लिए निकाली भर्ती।
  • 16 सितंबर 2022 से कर सकेंगे आवेदन।
  • बिना परीक्षा के मेरिट के आधार पर होगी भर्ती।

Post Office Vacancy 2022: 8वीं पास कर सरकार नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय डाक विभाग ने अपने यहां पर ग्रुप सी के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से मोटर व्हीकल मैकेनिक, मोटर व्हीकल इलेक्ट्रीशियन, पेंटर व कारपेंटर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। दिलचस्प बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के बजाए मेरिट से (Post Office Recruitment 2022 Apply Online) किया जाएगा। जी हां यह एकमात्र ऐसी नौकरी है, जहां उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में नहीं बैठना होगा। यह उन उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है जो सरकारी नौकरी की ख्वाहिश दिल में दबाए बैठे हैं, लेकिन प्रतियोगी परीक्षाओं से बचते हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर 16 सितंबर 2022 से अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2022 है।

भारतीय डाक विभाग के इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 7 पदों पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें कारपेंटर के 2 पद, एमवी इलेक्ट्रीशियन के 2 पद, वेल्डर के 1 पद, मैकेनिक के 1 पद और एमवी मैकेनिक के 1 पदों शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन या ऑफलाइन यहां आवेदन कर सकते हैं। यहां आप शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया वन सैलेरी से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Post Office Vacancy 2022, शैक्षणिक योग्यता

भारतीय डाक विभाग के इन पदों पर आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही किसी विश्वविद्यालय या संस्थाने आईआईटीआई किया होना चाहिए। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में एक साल का अनुभव होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो यहां आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को एज रिलेक्सेशन के आधार पर अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।

Indian Post Recruitment 2022, ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
  2. आवेदन फॉर्म पूरा भरें, यहां मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों जैसे पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, 8वीं की मार्कशीट व आईटीआई सर्टिफिकेट समेत अन्य दस्तावेजों की फोटोकॉपी संलग्न करें।
  3. ध्यान रहे सभी दस्तावेज सेल्फ अटेस्टेड होना चाहिए।
  4. आवेदन फॉर्म के साथ 100 रुपये का आईपीओ लगाएं, आईपीओ 'द मैनेजर मेल मोटर सर्विस मदुरई' के पक्ष में होना चाहिए।
  5. इसके बाद लिफाफे में पैक कर द मैनेजर मेल मोटर सर्विस सीटीओ कंपाउंड तल्लाकुलम मदुरई 625002 पर भेजें।
चयन प्रक्रिया

भारतीय डाक विभाग के इन पदों पर चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर की जाती है। मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है। हालांकि इश पर आधिकारिक पुष्टि नहीं है। चयन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य विजिट करें।

Post Office Group C Salary, सैलेरी

ट्रेड टेस्ट के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 19,900 से 63,200 रुपये लेवल 2 के आधार पर वेतन दिया जाएगा।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article