SSC MTS Tier 1 Result 2022, SSC Multi Tasking Staff Result 2022 Declared: एसएससी एमटीएस टियर 1 के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) टियर 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है, अभ्यर्थी यहां अपना परिणाम चेक कर सकत हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों, मंत्रालयों व संस्थानों में एमटीएस की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
SSC MTS Tier 1 Exam 2022: जुलाई में हुई थी परीक्षा
आयोग द्वारा एमटीएस टियर 1 परीक्षा 5 जुलाई से 22 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2 अगस्त को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 7 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। एसएससी एमटीएस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में मल्टी टास्किंग स्टाफ के 3698 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
SSC MTS Tier 1 Result, यहां करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर जाकर Multi Tasing (Non Technical) Staff And Havaldar (CSBIS) Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर सहित अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।
- यदि आपका नाम यहां प्रदर्शित होता है, तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
एसएससी एमटीएस टियर 1 परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी टियर 2 परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। यह परीक्षा 6 नवंबर 2022 को आयोजित किए जाने की संभावना है। इसके लिए एडमिट कार्ड भी तय समय के अंदर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए अभ्यर्थी यहां और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
