SSC CGL Notification 2025 PDF released at ssc.gov.in: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवेल (CGL) एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर 4 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, आवेदन शुल्क का भुगतान 5 जुलाई तक किया जा सकेगा। जबकि, अभ्यर्थी 9 जुलाई से 11 जुलाई तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।
SSC CGL Exam 2025 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा
सूचना के अनुसार, एसएससी सीजीएल परीक्षा का आयोजन 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। टियर 1 परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन से 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही टियर 2 परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे, जिसका आयोजन दिसंबर 2025 में किया जाना संभावित है।
How to apply for SSC CGL Exam 2025
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- फिर एसएससी सीजीएल एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
SSC CGL Recruitment 2025: कौन कर सकेगा आवेदन
एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 32 साल तय की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य चेक कर लें।
