SSC CGL Final Answer Key 2023, SSC CGL Tier II Final Answer Key 2023: एसएससी सीजीएल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) टियर 2 एग्जाम की फाइनल आंसर-की आज यानी 29 मई को जारी कर दी है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायेरक्ट लिंक से भी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CGL Tier II Final Answer Key 2023: कब हुई सीजीएल परीक्षा
एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर से 13 दिसंबर तक किया गया था। वहीं, टियर 2 परीक्षा 2 मार्च से 7 मार्च तक हुई थी और इसका रिजल्ट 13 मई को जारी किया गया। जबकि, प्रोविजनल आंसर-की 14 मई को जारी की गई।
SSC CGL Answer Key 2023: डाउनलोड करें आंसर-की
एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद आज आयोग ने परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि इसे डाउनलोड करने कि सुविधा 12 जून तक उपलब्ध रहेगी
How to download SSC CGL Tier II Final Answer Key 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- फिर Combined Graduate Level Examination, 2022 (Tier-II) – Uploading of Final Answer Key(s) along with Candidates’ Response Sheets के लिंक पर क्ल्कि करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी सीजीएल परीक्षा के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों में लगभग 20,000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 17 सितंबर से 13 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
