एजुकेशन

SSC CGL Admit Card 2024: जारी होने जा रहा एसएससी सीजीएल टियर 1 एडमिट कार्ड, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

SSC CGL Admit Card 2024: एसएससी सीजीएल टियर 1 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था तो यहां एसएससी सीजीएल एग्जाम 2024 डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

Image

SSC CGL Admit Card 2024

SSC CGL Admit Card 2024: एसएससी सीजीएल एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कंबाइंट ग्रैजुएट लेवल टियर 1 परीक्षा (SSC CGL Tier I Exam 2024) का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। फिलहाल अभ्यर्थी यहां एसएससी सीजीएल एग्जाम 2024 डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं। - यह कॉपी अपडेटेड है।

SSC CGL Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, एसएससी सीजीएल टियर 1 एग्जाम का आयोजन 9 सितंबर 2024 से 26 सितंबर 2024 तक किया जाएगा। इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन से 200 अंको के 100 सवाल होंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 0.50 अंकों के निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

कब आएगा एडमिट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसएससी सीजीएल टियर 1 एडमिट कार्ड अगस्त के आखिरी या सितंबर के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइस से इन आसान स्टेप्स में डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download SSC CGL Admit Card 2024

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीजीएल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CGL Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

एसएससी सीजीएल टियर 1 एग्जाम में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। वहीं, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 प्रतिशत और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 20 प्रतिशत अंका प्राप्त करना होगा। इस परीक्षा के माध्यम से 17727 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article