SSC Reopens CGL 2026 Application Window: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने SSC CGL 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की विंडो दोबारा खोल दी है। उम्मीदवारों की मांग पर लिया गया यह फैसला उन लोगों के लिए मौका है जो किसी वजह से पहले फॉर्म नहीं भर पाए थे। पहले चरण में 21 मई से 22 जून 2026 तक चली आवेदन प्रक्रिया में 28 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया था। अब आयोग ने 23 जून रात 11 बजे से 25 जून रात 11 बजे तक विंडो फिर से खोलने का ऐलान किया है।
नए शेड्यूल के मुताबिक ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तारीख 26 जून 2026 रात 11 बजे है। वहीं आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 1 जुलाई से 3 जुलाई 2026 रात 11 बजे तक खुलेगी। योग्यता तय करने की कट-ऑफ डेट भी अब 25 जून 2026 मानी जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
* SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
* SSC CGL 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
* रजिस्ट्रेशन/लॉगिन करें।
* आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी भरें।
* आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
* आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
* भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
SSC ने साफ किया है कि 21 मई 2026 को जारी नोटिफिकेशन की बाकी सभी शर्तें पहले जैसी ही रहेंगी। इच्छुक उम्मीदवार ssc.gov.in पर जाकर निर्धारित समय में आवेदन पूरा कर सकते हैं।
SSC CGL परीक्षा केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में ग्रुप ‘B’ और ग्रुप ‘C’ पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। ऐसे में आवेदन से चूक गए उम्मीदवारों के लिए यह अतिरिक्त मौका महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: CUET UG 2026 Result: कम स्कोर के साथ DU के इन 7 कॉलेजों में मिल सकता है एडमिशन, चेक करें पूरी लिस्ट
