एजुकेशन

SNAP 2026: MBA एडमिशन के लिए शुरू हो गए आवेदन, जानें किस तारीख से पहले करना होगा आवेदन

SNAP 2026 Registration Begins: सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड यूनिवर्सिटी) ने SNAP 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। MBA और दूसरे मैनेजमेंट प्रोग्राम में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे उम्मीदवार 25 नवंबर से पहले आवेदन करें।

Image

SNAP 2026: MBA एडमिशन के लिए शुरू हो गए आवेदन

SNAP 2026 Registration Begins: Symbiosis International (Deemed University) ने SNAP 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। MBA और दूसरे मैनेजमेंट प्रोग्राम में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे उम्मीदवार SNAP की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। SNAP 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें। जानें कब होगी परीक्षा

SNAP 2026 का आयोजन तीन अलग-अलग टेस्ट के रूप में किया जाएगा। SNAP 01 की परीक्षा 13 दिसंबर, SNAP 02 की परीक्षा 19 दिसंबर और SNAP 03 की परीक्षा 26 दिसंबर 2026 को होगी। उम्मीदवार तीनों टेस्ट में शामिल हो सकते हैं। एडमिशन के लिए तीनों परीक्षाओं में मिले अंकों में से सबसे ज्यादा स्कोर को ध्यान में रखा जाएगा।

SNAP 2026 Imp Dates
इवेंट तारीख
आवेदन की आखिरी तारीख25 नवंबर 2026
SNAP 01 एडमिट कार्ड7 दिसंबर 2026
SNAP 02 एडमिट कार्ड11 दिसंबर 2026
SNAP 03 एडमिट कार्ड18 दिसंबर 2026
SNAP 01 परीक्षा13 दिसंबर 2026
SNAP 02 परीक्षा19 दिसंबर 2026
SNAP 03 परीक्षा26 दिसंबर 2026
Result12 जनवरी 2027
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: SSC MTS/Havaldar 2026: एसएससी ने जारी किया एमटीएस/हवलदार पीईटी/पीएसटी परीक्षा का पूरा शेडयूल, यहां से करें चेक

SNAP 2026 के लिए कितनी फीस देनी होगी?

SNAP 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर 2,250 रुपये देने होंगे। इसके अलावा जिस मैनेजमेंट प्रोग्राम के लिए उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उसके लिए 1,000 रुपये प्रति कोर्स की प्रोग्राम सेलेक्शन फीस भी जमा करनी होगी।

SNAP 2026 के लिए कैसे करें आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले SNAP की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद “2026 Session Registration” के विकल्प पर क्लिक करके “New Registration” चुनें।
  • अब मांगी गई जानकारी दर्ज करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। रजिस्ट्रेशन फीस और चुने गए कोर्स की सेलेक्शन फीस ऑनलाइन जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद कंंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

उम्मीदवार ध्यान रखें कि केवल रजिस्ट्रेशन फीस जमा करना पर्याप्त नहीं है। SNAP 2026 में एडमिशन के लिए जिस प्रोग्राम में आवेदन करना है, उसकी सेलेक्शन फीस भी जमा करनी होगी।

SNAP परीक्षा क्या है? इसका आयोजन क्यों किया जाता है?

SNAP परीक्षा का पूरा नाम 'सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट' है। इस परीक्षा का आयोजन सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा किया जाता है। यह यूनिवर्सिटी से जुड़े संस्थानों में MBA और पोस्ट-ग्रेजुएट मैनेजमेंट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एक जरूरी एंट्रेंस टेस्ट है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article