एजुकेशन

SSC MTS/Havaldar 2026: एसएससी ने जारी किया एमटीएस/हवलदार पीईटी/पीएसटी परीक्षा का पूरा शेडयूल, यहां से करें चेक

SSC Multi Tasking MTS / Havaldar PET/PST Exam Schedule 2026: कर्मचारी चयन आयोग ने एमटीएस/हवलदार की पीईटी/पीएसटी परीक्षा का पूरा शेडयूल जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र खबर से पूरा कार्यक्रम देखें

Image

SSC MTS Havaldar PET PST 2026

SSC Multi Tasking MTS / Havaldar PET/PST Exam Schedule 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ/हवलदार की पीईटी/पीएसटी परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र खबर से पूरा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली मल्टी टास्किंग एमटीएस/हवलदार पीईटी/पीएसटी परीक्षा कुल 8071 कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब कुछ ही दिनों में उनके कॉल लेटर जारी कर दिए जाएंगे।

कैंडिडेट्स अब हवलदार पद के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) का शेड्यूल देख सकते हैं।

24 से 31 अगस्त तक होगा PET/PST

SSC के अनुसार, हवलदार पद के लिए PET/PST यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट का आयोजन 24 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 के बीच किया जाएगा। ये परीक्षाएं देशभर में CBIC के अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित होंगी। उम्मीदवारों को अपने तय परीक्षा केंद्र और तारीख के अनुसार PET/PST में शामिल होना होगा।

बता दें कि SSC ने 3 अगस्त 2026 को MTS (NT) और हवलदार परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी किया था। इसी रिजल्ट के आधार पर हवलदार पद के लिए PET/PST में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

रीजनल ऑफिस जारी करेगा एडमिट कार्ड

PET/PST में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिशन सर्टिफिकेट यानी एडमिट कार्ड संबंधित SSC रीजनल ऑफिस की ओर से जारी किया जाएगा। आयोग ने बताया है कि PET/PST की तय तारीख से पहले उम्मीदवारों को एडमिशन सर्टिफिकेट उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित SSC रीजनल ऑफिस की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे डाउनलोड कर लें।

उम्मीदवारों को PET/PST के लिए जाते समय एडमिट कार्ड के साथ जरूरी पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज भी साथ ले जाने चाहिए। परीक्षा की तारीख और केंद्र से जुड़ी जानकारी एडमिट कार्ड में ध्यान से जांच लेना जरूरी होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article