एजुकेशन

Summer Vacation in Jharkhand 2023: झारखंड में समर वेकेशन का आगाज, जानें कब तक बंद रहेंगे स्कूल

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 20, 2023, 01:17 PM IST

Jharkhand Schools Summer Vacation 2023 amid JAC Jharkhand Board Result: एक तरफ झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ झारखंड के स्कूलों में समर वेकेशन शुरू हो चुकी हैं। जानें झारखंड में कब से कब तक रहेंगे स्कूल बंद।

Image

Jharkhand Schools Summer Vacation

Jharkhand Schools Summer Vacation 2023 amid JAC Jharkhand Board Result: देश के कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप है। इसी को देखते हुए कई राज्यों ने अपने यहां समर वेकेशन यानी ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिए हैं। झारखंड में भी तापमान बढ़ गया है और वहां गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान हो गया है। एक तरफ झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ झारखंड के स्कूलों में समर वेकेशन शुरू हो चुकी हैं। रांची सहित झारखंड के अन्य जिलों में जल्द समर वेकेशन शुरू हो गए हैं। यहां जानें कब से कब तक बंद रहेंगे झारखंड के स्कूल।

Jharkhand Schools Summer Vacation 2023

पहले झारखंड में 21 मई से 10 जून तक समर वेकेशन होने थे लेकिन गर्मी को देखते हुए 12 मई से स्कूल बंद कर दिए गए। जानकारी के अनुसार, झारखंड के स्कूलों में समर वेकेशन 12 मई से शुरू हो चुके हैं। इस बार झारखंड के सरकारी स्कूलों में 9 जून तक गर्मी की छुट्टी यानी ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। राज्य में 15 मई से लगभग सभी स्कूलों में समर वेकेशन हो गई हैं। कई प्राइवेट स्कूलों ने अलग अलग डेट को स्कूल बंद किए।

Jharkhand Weather Update

झारखंड के मौसम की बात करें बढ़ती गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। बीते दिनों हल्की कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई लेकिन बारिश के बाद फिर से धूप निकली तो लोगों की हालत खराब हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक झारखंड के उतरी, दक्षिणी व भाग में मध्यम दर्ज़े की हल्की बारिश देखी जा सकेगी।

Jharkhand Board 10th 12th Result 2023

झारखंड बोर्ड परीक्षा में शामिल लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा के नतीजे आज जारी किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 20 मई को शाम तक जारी किए जाने की पूरी संभावना है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article