एजुकेशन

School Holidays in December 2023: इस दिसंबर मिलेंगी हफ्तेभर से ज्यादा छुट्टियां, देखें किस किस दिन बंद रहेंगे स्कूल

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Dec 6, 2023, 03:25 PM IST

School Holidays in December 2023: दिसंबर माह की शुरुआत कड़ाकी की ठंड के साथ शुरू हो चुकी है, ऐसे में कई स्कूली बच्चे छुट्टियां की खबर का इंतजार कर रहे होंगे, बता दें, इस दिसंबर हफ्तेभर से ज्यादा छुट्टियां आपका इंतजार कर रही हैं।

Image

दिसंबर में मिलेंगी हफ्तेभर से ज्यादा छुट्टियां

School Holidays in December 2023: दिसंबर माह की शुरुआत कड़ाकी की ठंड के साथ शुरू हो चुकी है, हालांकि यह ठंड अभी सुबह और रात वाली है, लेकिन मौसम कभी भी पलट सकता है, ऐसे में सावधानी बनाए रखें, दूसरी तरफ जो स्कूली बच्चे छुट्टियां की खबर का इंतजार कर रहे होंगे, बता दें, इस दिसंबर हफ्तेभर से ज्यादा छुट्टियां आपका इंतजार कर रही हैं।

पांच रविवार की छुट्टी

सबसे पहले तो यह जानें कि 3 दिसंबर को रविवार था, यानी एक छुट्टी जा चुकी है, लेकिन इस महीने अभी चार और रविवार आने बचे हैं, यानी कुल 5 छुट्टियां केवल रविवार से ही मिलेंगी। यह आने वाली छुट्टियां 10, 17, 24 और 31 दिसंबर को पड़ेंगी।

Christmas Day School Closed

हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जाता है, इस बार यह दिन खास होगा, क्योंकि 24 दिसंबर को रविवार की छुट्टी है, जिसके चलते स्कूल बंद रहेंगे, वहीं अगले ही दिन क्रिसमस डे पड़ने से 25 दिसंबर की भी छुट्टी मिल सकेगी। जो छात्र कैथेलिक स्कूल में पढ़ते हैं, उन्हें एक दिन से ज्यादा की छुट्टियां मिल सकती हैं। यानी 6 से 7 दिन की छुट्टियां कंफर्म है।

School Closed in December

बहुत से स्कूल विंटर वैकेशन की भी घोषणा कर सकते हैं, इसके अलावा यह भी देखा गया है, कड़ाके की ठंड की वजह से शहर के अनुसार भी छुट्टियों की घोषणा की जाती है, जो कि शहर के डीएम द्वारा की जाती है। ऐसे में छात्र व शिक्षक दिसंबर के महीने में शीतकालीन अवकाश की प्रतीक्षा कर सकते हैं।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article