एजुकेशन

School Holiday Today: भारी बारिश का रेड अलर्ट, 12 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल, जानें अपने शहर के अपडेट

School Holiday Today due to heavy rainfall: जुलाई के पहले हफ्ते से महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भयानक बारिश हो रही है। भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते मुंबई के अलावा गोवा, कर्नाटक जैसे राज्यों में 12 जुलाई तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

Image

School Closed today due to heavy Rainfall

KEY HIGHLIGHTS
महाराष्ट्र और कर्नाटक में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मुंबई, गोवा, कर्नाटक जैसे राज्यों में 12 जुलाई तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई स्कूलों में भी छुट्टी घोषित की गई है।

School Holiday Today due to heavy rainfall: जुलाई के पहले हफ्ते से महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भयानक बारिश हो रही है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते मुंबई के अलावा गोवा, कर्नाटक जैसे राज्यों में 12 जुलाई तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मुंबई के कई इलाकों में बाढ़ जैसी हालत है। मुंबई के साथ ही उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई स्कूलों में भी छुट्टी घोषित की गई है।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हर साल जुलाई में मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया जाता है। इन दिनों मुंबई में बरसात हो रही है। इस वजह से ज्यादातर स्कूल-कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों को बंद करने का नोटिस जारी किया गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम, टीएमसी और पनवेल और नवी मुंबई जैसे नागरिक निकायों ने बंद के संबंध में अधिसूचनाएं जारी की गई हैं। जानकारी के अनुसार, मुंबई, ठाणे, पुणे, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सहित कई जगहों पर बारिश की वजह से मंगलवार को स्कूल कॉलेजों में छुट्टी की गई है।

Schools Closed in Karnataka: कर्नाटक में बंद हुए स्कूल

बेंगलुरु में स्थित मौसम विभाग ने 12 जुलाई 2024 तक कर्नाटक के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस स्थिति को देखते हुए ज्यादातर जिलों के सभी स्कूलों और कॉलेजों को 12 जुलाई तक के लिए बंद कर दिया गया है। कर्नाटक के कई जिले भारी बारिश से प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ प्रभावित हैं।

Schools Closed in UP: यूपी के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी समेत 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में स्थित सभी स्कूलों में कक्षा 8वीं तक की क्लासेस स्थगित कर दी गई हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article