एजुकेशन

School Holiday 2023: अक्टूबर में लगातार 10 दिन बंद रहेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Oct 16, 2023, 07:28 AM IST

School Closed 2023: स्कूल की छुट्टी का जिक्र आते ही बच्चों के चेहरे खिल जाते हैं। ओडिशा सरकार ने अक्टूबर में 10 दिन के लिए स्कूलों में छुट्टियां घोषित की हैं। ओडिशा सरकार ने दशहर और दुर्गा पूजा के चलते 20 से 29 अक्टूबर तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है।

Image

School Holiday on Dussehra

School Closed 2023: स्कूल की छुट्टी का जिक्र आते ही बच्चों के चेहरे खिल जाते हैं। ऐसे में लंबी छुट्टी का आदेश आ जाए तो बच्चों के साथ साथ पैरेंट्स भी घूमने का प्लान बना लेते हैं। बता दें कि ओडिशा सरकार ने अक्टूबर में 10 दिन के लिए स्कूलों में छुट्टियां घोषित की हैं। ओडिशा सरकार ने दशहर और दुर्गा पूजा (Dussehra School Holiday) के चलते 20 से 29 अक्टूबर तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। जारी आदेश के अनुसार राज्य में 20 से 29 अक्टूबर तक विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

ओडिशा स्कूल एवं शिक्षा विभाग की ओर से आदेश के मुताबिक 20 से 29 अक्टूबर तक (इसमें 2 रविवार भी शामिल हैं) राज्य के सभी प्रारंभिक एवं सेकंडरी स्कूल बंद रहेंगे। ऐसे में राज्य में 30 अक्टूबर से ही स्कूल खोले जाएंगे। जारी किया गया है, जिसमें सभी जिला एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों से इस संबंध में जरूरी कदम उठाने के लिए कहा गया है। सरकार की ओर से साफ कहा गया है कि इस आदेश के पालन में लापरवाही ना बरती जाए।

UP School Closed: यूपी में दशहरा की छुट्टी

उत्तर प्रदेश में भी दशहरे पर अवकाश रहेगा। इस साल दशहरा का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं यूपी के स्कूलों 28 व 29 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने 35 जिलों में के सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। इन 2 दिनों में प्रदेश में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा का आय़ोजन कराया जाएगा।

Chhattisgarh School holiday

छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर बताया कि दशहरा पर 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी। इसके बाद नवंबर में दिवाली पर 11 से 16 नवंबर तक छुट्टी रहेगी।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article