एजुकेशन

School Assembly News Headlines In Hindi: आज 26 जून 2026 स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज, एक क्लिक पर पढ़ें

School Assembly News Headlines In Hindi, Today School Assembly National, International, Sports News: यहां हम आपके लिए आज यानी 26 जून 2026 स्कूल असेंबली नेशनल न्यूज, स्कूल असेंबली इंटरनेशनल न्यूज, स्कूल असेंबली स्पोर्ट्स न्यूज लेकर आए हैं।

Image

School Assembly News Headlines In Hindi: यहां देखें स्कूल असेंबली के लिए न्यूज हेडलाइंस

School Assembly News Headlines In Hindi, Today School Assembly National, International, Sports News: हर दिन देश और दुनिया में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटित होती हैं, जिनका प्रभाव समाज, शिक्षा, राजनीति, अर्थव्यवस्था पर (School Assembly News Headlines In Hindi) पड़ता है। छात्रों के लिए इन घटनाओं से अवगत रहना न केवल सामान्य ज्ञान बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि उन्हें वर्तमान मामलों की बेहतर समझ भी प्रदान (School Assembly News Headlines) करता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए आज यानी 26 जून 2026 स्कूल असेंबली नेशनल न्यूज, स्कूल असेंबली इंटरनेशनल न्यूज, स्कूल असेंबली स्पोर्ट्स न्यूज लेकर आए हैं।

School Assembly National News: स्कूल असेंबली के लिए नेशनल न्यूज

  • PM मोदी: भारत का डिजिटल सिस्टम तेजी से मजबूत हो रहा है, जिससे लोगों के लिए बैंकिंग और दूसरी वित्तीय सेवाएं लेना आसान हो गया है।
  • निर्मला सीतारमण: वित्त मंत्री ने देश की सभ्यता, संस्कृति और संस्थानों के इतिहास को सुरक्षित रखने की जरूरत पर जोर दिया।
  • गजेंद्र सिंह शेखावत: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इमरजेंसी के दौर ने भारत के लोकतंत्र को और मजबूत बनाया।
  • छत्तीसगढ़: राज्य सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए 5 सदस्यीय समिति बनाई है।
  • भारतीय उच्चायोग, लंदन: मर्चेंट नेवी के कैप्टन अजय पंत से जुड़े मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है।
  • अयोध्या: राम मंदिर में मिले दान के कथित गबन के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
  • दिल्ली: यमुना नदी के पानी की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन प्रदूषण का स्तर अभी भी तय सीमा से अधिक है।
  • केंद्र सरकार: सरकार ने कहा कि शतायु डैशबोर्ड की तकनीकी समस्याएं ठीक की जा रही हैं। लोगों से सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों से बचने की भी अपील की गई है।
  • रुपया: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 10 पैसे मजबूत हुआ है।

School Assembly Ke Liye International News: स्कूल असेंबली के लिए इंटरनेशनल न्यूज

  1. भारत: भारत के 7 स्कूलों का चयन वर्ल्ड्स बेस्ट स्कूल प्राइज 2026 की शॉर्टलिस्ट में हुआ है।
  2. भारत-बांग्लादेश: भारत ने बांग्लादेश में नए उच्चायुक्त के कार्यभार संभालने के बाद फिर से ट्रैवल वीजा सेवाएं शुरू कर दी हैं।
  3. बांग्लादेश-चीन: दोनों देशों ने 13 समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए और तीस्ता नदी प्रबंधन समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।
  4. संयुक्त राष्ट्र: एक जहाज पर हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते समुद्री निकासी अभियान अस्थायी रूप से रोक दिया है।
  5. तेल परिवहन: ईरान की धमकियों के बावजूद तेल टैंकर नए समुद्री मार्ग से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का इस्तेमाल जारी रखे हुए हैं।
  6. अमेरिका: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन को हैती और सीरिया के लोगों को मिली कानूनी सुरक्षा खत्म करने की अनुमति दे दी है।
  7. यूक्रेन-रूस युद्ध: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस अपने प्रमुख शहरों की सुरक्षा के लिए एयर डिफेंस सिस्टम तैनात कर रहा है।
  8. नेपाल: एक भारतीय नागरिक को अवैध विदेशी मुद्रा और सोने के साथ गिरफ्तार किया गया है।
  9. पाकिस्तान: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने उन्हें अस्पताल भेजने और एकांत कारावास (सोलिटरी कन्फाइनमेंट) खत्म करने की मांग की है।
  10. अमेरिका: विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान समझौते को लेकर चिंताओं के बावजूद अमेरिका और खाड़ी देशों की एकजुटता की सराहना की।

School Assembly Sports News: स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार

  • शेफाली वर्मा की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया।
  • भारतीय क्रिकेट: टीम के बल्लेबाजी कोच ने कहा कि अच्छी फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों को सिर्फ वैभव सूर्यवंशी को मौका देने के लिए बाहर करना उचित नहीं होगा।
  • हॉकी: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम अनुभव हासिल करने के लिए बेल्जियम दौरे पर जाएगी।
  • फुटबॉल: कोच कार्लो एंचेलोटी की अगुवाई में ब्राजील ने फीफा विश्व कप के नॉकआउट चरण में जगह बना ली है।
  • फुटबॉल: इक्वाडोर ने जर्मनी को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप के नॉकआउट दौर में प्रवेश कर लिया।
  • ब्रिज: भारत की सीनियर्स बी और मेंस ए टीमों ने एशिया कप ब्रिज टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
  • रेलवे: रेलवे मंत्रालय ने ट्रेनों में भाला (जैवलिन) और अन्य बड़े खेल उपकरण ले जाने की अनुमति दे दी है। हालांकि पोल वॉल्ट का उपकरण अभी भी अनुमति सूची में शामिल नहीं है।
  • फुटबॉल: मेक्सिको ने चेक गणराज्य को 3-0 से हराकर ग्रुप चरण के सभी मैच जीतते हुए नॉकआउट में जगह बनाई।
  • फुटबॉल: कनाडा फीफा विश्व कप के इतिहास में ऐसा पहला मेजबान देश बना है, जिसने अपने देश की सीमा के बाहर विश्व कप मैच खेला।

यहां आप आज यानी 26 जून 2026 की राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और खेल जगत की खबरें जान सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article