एजुकेशन

SBI Clerk Prelims Result 2024: जारी होने वाला है एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट, ऐसे करें चेक

SBI Clerk Prelims Result 2024, SBI Junior Associate Prelims Result 2024: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी बैंक की वेबसाइट sbi.co.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Image

SBI Clerk Prelims Result 2024

SBI Clerk Prelims Result 2024, SBI Junior Associate Prelims Result 2024: एसबीआई क्लर्क रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट (SBI Clerk Prelims Result 2024) किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन 5 जनवरी, 6 जनवरी, 11 जनवरी और 12 जनवरी देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस परीक्षा का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि प्रीलिम्स एग्जाम में सफल अभ्यर्थी ही मेन्स एग्जाम में शामिल होने के योग्य होंगे।

SBI Clerk Mains Exam 2024: फरवरी में होगा मेन्स एग्जाम

एसबीआई क्लर्क मेन्स एग्जाम का आयोजन फरवरी में ही किया जाना है। हालांकि, अभी सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। इस परीक्षा में जनरल इंग्लिश, न्यूमेरिक एप्टीट्यूड, रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड, जनरल फाइनेंशियल अवेयरनेस से कुल 200 अंकों के 190 सवाल होंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 40 मिनट का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

How to download SBI Clerk Mains Admit Card 2024

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • फिर एसबीआई क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI Clerk Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क के कुल 8283 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 17900 रुपये महीने बेसिक सैलरी मिलेगी। जिसमें हर साल 1000 रुपये की वृद्धि होगी। बता दें कि एसबीआई क्लर्क की अधिकतम बेसिक सैलरी 47920 रुपये प्रति माह है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article