एजुकेशन

SBI Clerk Prelims Exam 2023: जनवरी में होगी एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

SBI Clerk Prelims Exam 2023, SBI Clerk Prelims Admit Card 2023: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन जनवरी में किया जाएगा। अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

SBI Clerk Prelims Exam 2023

SBI Clerk Prelims Exam 2023, SBI Clerk Prelims Admit Card 2023: बैंक एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा (SBI Clerk Prelims Exam 2023) का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

SBI Clerk Prelims Exam 2023 Date: जनवरी में होगी परीक्षा

बैंक द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन जनवरी में किया जाएगा। हालांकि, अभी तक परीक्षा की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। वहीं, इसका एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले जारी किए जाने की संभावना है। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं होगी।

SBI Clerk Prelims Exam 2023: ऐसे होगी प्रीलिम्स परीक्षा

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम में अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी से 100 अंकों के 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 1/4 अंको की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मेन्स परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे।

How to download SBI Clerk Prelims Admit Card 2023

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • फिर एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI Clerk Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से क्लर्क के कुल 8283 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 3515 पद, ओबीसी के 1919 पद, ईडब्ल्यूएस के 817 पद, एससी के 1284 पद और एसटी के 748 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article