SBI CBO Recruitment 2023, SBI Circle Based Officer recruitment 2023: बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी एसबीआई में नौकरी के लिए आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर 22 नवंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 12 दिसंबर निर्धारित की गई है।
SBI CBO Notification 2023: किसके लिए कितने पद
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से एसबीआई में सर्कल बेस्ड ऑफिसर के कुल 5280 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 2157 पद, ईडब्ल्यूएस के 527 पद, ओबीसी के 1421 पद, एससी के 787 पद और एसटी के 388 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 36000 रुपए महीने का मूल वेतन मिलेगा।
SBI CBO Exam 2023: कब व कैसे होगी परीक्षा
एसबीआई में इन पदों पर भर्ती के लिए चयन ऑनलाइन परीक्षा, स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन जनवरी में किया जा सकता है। एसबीआई सीबीओ परीक्षा में 120 अंको के ऑब्जेक्टिव सवाल और 50 अंकों के डिस्क्रिप्टिव सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
SBI CBO Recruitment 2023: कौन कर सकेगा आवेदन
एसबीआई सीबीओ पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए।
SBI CBO Application 2023: कितना देना होगा शुल्क
अभ्यर्थी एसबीआई सीबीओ भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर 22 नवंबर से 12 दिसंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 750 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
