SBI CBO Admit Card 2025 Download: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने एसबीआई सीबीओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन किया है, वे sbi.co.in पर दिए गए लिंक का उपयोग करके SBI CBO Admit Card 2025 Download कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत बैंक में 2964 सीबीओ के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक या इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री (आईडीडी) जैसी समकक्ष योग्यता रखने वाले उम्मीदवार एसबीआई सीबीओ भर्ती के लिए पात्र हैं। मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट जैसी योग्यता वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।
आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु सीमा 30 अप्रैल, 2025 तक 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
अतिरिक्त योग्यता: इसके अलावा, उम्मीदवारों को उस सर्किल की चुनी हुई किसी भी स्थानीय भाषा (पढ़ने, लिखने और समझने) में दक्ष होना आवश्यक है।
एसबीआई सीबीओ एडमिट कार्ड 2025: कैसे डाउनलोड करें
- SBI CBO Admit Card 2025 Website sbi.co.in पर जाएं और करियर सेक्शन खोलें।
- "वर्तमान रिक्तियों" टैब खोलें और "सीबीओ भर्ती परीक्षा" लिंक पर क्लिक करें।
- "SBI CBO Admit Card 2025 Download Link" खोलें।
- अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
- एसबीआई सीबीओ एडमिट कार्ड सबमिट करें और डाउनलोड करें।
- अधिक संबंधित जानकारी के लिए, उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
कैसे होगा चयन?
चयन प्रक्रिया में एक ऑनलाइन परीक्षा, स्क्रीनिंग और एक साक्षात्कार शामिल है।
जानें परीक्षा के बारे में
उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा में भाग लेना होगा, जिसमें 120 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे और 50 अंकों की वर्णनात्मक परीक्षा होगी।
वस्तुनिष्ठ परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद वर्णनात्मक परीक्षा शुरू होगी। उम्मीदवारों को 30 मिनट के भीतर कंप्यूटर पर अपने वर्णनात्मक परीक्षा के उत्तर टाइप करने होंगे। यह अंग्रेजी भाषा (पत्र लेखन और निबंध) की परीक्षा होगी जिसमें कुल 50 अंकों के दो प्रश्न होंगे।
