क्रिकेट

England vs Pakistan 2nd Test LIVE Streaming: भारत में कब और कहां देखें ENG vs PAK 2nd Test की लाइव स्ट्रीमिंग, एक क्लिक में जानें टेलीकास्ट पूरी जानकारी

England vs Pakistan 2nd Test Live Streaming: अंगुली में लगी चोट के चलते हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच से बाबर आजम बाहर रहे। दूसरे टेस्ट मैच में वापसी करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि प्लेइंग इलेवन में पाकिस्तान क्या बदलाव करेगी। इंग्लैंड द्वारा अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव करने की संभावना नहीं है।

Image

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान दूसरा टेस्ट मैच लाइव स्ट्रीमिंग।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। England vs Pakistan 2nd Test Live Streaming: पिछले सप्ताह लीड्स में तीन दिनों के भीतर एक पारी और 103 रनों की शर्मनाक हार झेलने के बाद, पाकिस्तान गुरुवार (27 अगस्त) से लॉर्ड्स में चल रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड का सामना करेगा। लॉर्ड्स में होने वाला यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए करो या मरो का है। अगर वे इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना चाहते हैं, साथ ही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में क्वालीफाई करने की अपनी संभावनाओं को भी बनाए रखना चाहते हैं तो उन्हें इस मैच को जीतना होगा।

अंगुली में लगी चोट के चलते हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच से बाबर आजम बाहर रहे। दूसरे टेस्ट मैच में वापसी करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि प्लेइंग इलेवन में पाकिस्तान क्या बदलाव करेगी। इंग्लैंड द्वारा अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव करने की संभावना नहीं है।

इंग्लैंड की तेज गेंदबाजों की चौकड़ी

हालांकि, गस एटकिंसन की जगह शोएब बशीर को टीम में शामिल किए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों की चौकड़ी ओली रॉबिन्सन, जोश टंग, जोफ्रा आर्चर और एटकिंसन ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थीं। लॉर्ड्स में भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद की जाएगी।

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच कब और कहां होगा? (ENG vs PAK 2nd Test Venue)

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 27 से 31 अगस्त तक लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच किस समय शुरू होगा? (ENG vs PAK Match Time)

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट मैच का दिन का खेल भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।

भारत में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के दूसरे टेस्ट मैच का प्रसारण कौन सा टीवी चैनल करेगा? ( ENG vs PAK Live Telecast in India)

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच 27 अगस्त से लॉर्ड्स में शुरू होगा और भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।

भारत में प्रशंसक इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं? (ENG vs PAK Live Streaming)

दूसरा टेस्ट मैच भारत में सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article