SSB Recruitment 2026 : भारत-तिब्बत सीमा पर सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाली सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने साल 2026 के लिए एक बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत 1000 से भी ज्यादा पदों के तहत उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 4 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में अलग-अलग पद शामिल हैं, जिनमें कांस्टेबल ट्रेड्समैन, एएसआई (पैरामेडिकल), सब इंस्पेक्टर (SI) और हेड कांस्टेबल के पद शामिल हैं। भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन ऑनलाइन ही करना होगा और आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा।
इन पदों पर बंपर वेकेंसी
कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 827 पद, एएसआई (पैरामेडिकल) के 7 पद, सब इंस्पेक्टर (SI) के 51 पद और हेड कांस्टेबल के 233 पद शामिल हैं। उम्मीदवारों को ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने नियमित आधार पर कांस्टेबल (पशु चिकित्सा, चालक, ट्रेड्समैन और नर्सिंग अर्दली) के 827 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। बता दें कि सब इंस्पेक्टर के 51 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 04.05.2026 है।
इन पदों पर निकली भर्ती
SSB ने नियमित आधार पर असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (पैरामेडिकल कैडर) – रेडियोग्राफर, फार्मासिस्ट, ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन और डेंटल टेक्नीशियन के 7 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें कि ग्रुप ‘B’ नॉन-गैजेटेड (कॉम्बैटाइज्ड) कैडर में सब-इंस्पेक्टर (स्टाफ नर्स, पायनियर और कम्युनिकेशन) 51 पदों की भर्ती के लिए भी ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
SSB हेड कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें-
- योग्य उम्मीदवारों को केवल SSB के आधिकारिक भर्ती पोर्टल के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन का कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- आधिकारिक वेबसाइट https://recruitment.ssb.gov.in या https://ssb.gov.in पर जाएं और 'Recruitment' (भर्ती) अनुभाग पर जाएं।
- Apply Online / New Registration पर क्लिक करें और एक वेलिड मोबाइल नंबर व ईमेल ID के साथ रजिस्टर करें।
- लॉगिन करें और आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षिक, अनुभव और श्रेणी (Category) से संबंधित विवरण भरें।
- अपनी तस्वीर, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपियां निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें (अगर लागू हो) और आवेदन पत्र जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए, अंतिम रूप से जमा किए गए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकाल लें।
कब है आवेदन की आखिरी तारीख ?
योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले, आयु, योग्यता, अनुभव, श्रेणी, आरक्षण और अन्य मानदंडों से संबंधित अपनी पात्रता की पुष्टि करने के लिए विस्तृत आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें। SSB कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2026 के तहत 827 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 21 मार्च 2026 से शुरू होगी।
