एजुकेशन

India Post GDS: कब आएगी इंडिया पोस्ट जीडीएस की तीसरी मेरिट लिस्ट?, 28,000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

India Post GDS 3rd merit list: अधिकारियों और पिछले रुझानों के अनुसार, तीसरी मेरिट लिस्ट में उन उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा, जिनका चयन दूसरे चरण के बाद भी खाली रह गए पदों के लिए हुआ है। पिछले सालों में अलग-अलग चरणों में जारी की गई हैं।

Image

India Post GDS 3rd Merit List

India Post GDS Merit List: इंडिया पोस्ट जीडीएस (GDS 3rh Merit List) परीक्षा की तीसरी मेरिट लिस्ट का उम्मीदवारों को बेसब्री से इंतजार है। इंडिया पोस्ट से उम्मीद है कि वो जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रामीण डाक सेवक (GDS) की तीसरी मेरिट लिस्ट 2026 जारी करेगा। ये घोषणा संभवतः दूसरी मेरिट लिस्ट में चुने गए उम्मीदवारों के लिए चल रही दस्तावेज सत्यापन (DV) प्रक्रिया के पूरा होने के बाद की जाएगी। अधिकारियों और पिछले रुझानों के अनुसार, तीसरी मेरिट लिस्ट में उन उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा, जिनका चयन दूसरे चरण के बाद भी खाली रह गए पदों के लिए हुआ है। पिछले सालों में अलग-अलग चरणों में जारी की गई हैं।

पिछले साल कब आई थी मेरिट लिस्ट ?

बता दें कि पिछले साल तीसरी मेरिट लिस्ट मई में प्रकाशित की गई थी, जिससे ये केत मिलता है कि 2026 के लिए भी समय-सीमा कुछ ऐसी ही रहने की संभावना है। इस साल भर्ती (gds bharti) प्रक्रिया का उद्देश्य पूरे देश में कुल 28,636 GDS पदों को भरना है। यहां देखें खाली पदों की कैटेगरी वाइज डीटेल-

  • General: 12,696
  • OBC: 5,694
  • SC: 3,942
  • ST: 2,716
  • EWS: 2,719
  • PwD: 869
डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन प्रोसेस- पिछली मेरिट सूचियों में चुने गए उम्मीदवारों को जरूरी प्रमाण पत्र दिखाकर दस्तावेज सत्यापन पूरा करना होगा। इनमें शामिल हैं:
  • कक्षा 10 की मार्कशीट
  • वैध पहचान प्रमाण
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • चिकित्सा प्रमाण पत्र
  • निवास या जनजाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट आकार के फोटो
  • आवेदन पत्र का प्रिंटआउट
Also Read: India Post GDS Result 2026 : इंडिया पोस्ट जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट, indiapost.gov.in से ऐसे कर सकेंगे चेक

India Post GDS 3rd Merit List 2026: डाउनलोड करने के स्टेप्स

  • GDS के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • होमपेज पर “GDS 3rd Merit List 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  • संबंधित पोस्टल सर्कल/राज्य चुनें।
  • मेरिट लिस्ट की PDF फाइल खोलें।
  • अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर खोजें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए दस्तावेज को डाउनलोड और प्रिंट करें।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने और आगे की भर्ती प्रक्रियाओं से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर रखें।
Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article