एजुकेशन

RBI Vacancy 2026: आरबीआई में आई ग्रेड A और ग्रेड B की भर्ती, जानें क्या होनी चाहिए पात्रता

RBI Grade A and B Notification: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड A और ग्रेड B भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार rbi.org.in पर जाकर आज 6 फरवरी से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 26 फरवरी, 2026 है। जानें क्या मांगी है योग्यता

Image

आरबीआई में आई ग्रेड A और ग्रेड B की भर्ती

RBI Vacancy 2026 Notification: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड A और ग्रेड B भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आज 6 फरवरी से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको rbi.org.in पर जाने की जरूरत होगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 26 फरवरी, 2026, शाम 6 बजे तक है। जानें ग्रेड ए और ग्रेड बी के किन पदों पर कर सकते हैं अप्लाई, क्या मांगी गई है पात्रता?

लीगल ऑफिसर, मैनेजर (टेक्निकल), और असिस्टेंट मैनेजर सहित विभिन्न स्पेशलिस्ट पदों के लिए कुल 21 रिक्तियों की घोषणा की गई है।

RBI Vacancy 2026 Date

आवेदन शुरू होने की तिथि 6 फरवरी 2026
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 फरवरी, 2026, शाम 6 बजे
आवेदन के लिए वेबसाइट rbi.org.in
कैसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया में एक ऑनलाइन परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू शामिल होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले डिटेल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं।

पदों का विवरण

RBI ने ग्रेड A और ग्रेड B पदों के तहत 21 रिक्तियों की घोषणा की है। इनमें शामिल हैं:

  • ग्रेड B में लीगल ऑफिसर – 6 पद
  • मैनेजर (टेक्निकल – सिविल) – 2 पद
  • मैनेजर (टेक्निकल – इलेक्ट्रिकल) – 1 पद
  • ग्रेड A में असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा) – 4 पद
  • ग्रेड A में असिस्टेंट मैनेजर (प्रोटोकॉल और सुरक्षा) – 8 पद

कब होगी परीक्षा

सभी पदों के लिए लिखित परीक्षा 14 मार्च, 2026 को आयोजित होगी। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। कोई भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

RBI Recruitment 2026 Qualification

प्रत्येक पद के लिए पात्रता शर्तें अलग-अलग हैं। लीगल ऑफिसर (ग्रेड B) के लिए, उम्मीदवारों के पास लॉ में बैचलर डिग्री होनी चाहिए जिसमें कम से कम 50% अंक (आरक्षित श्रेणियों के लिए 45%) और न्यूनतम दो साल का अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा 21 से 32 वर्ष है।

मैनेजर

मैनेजर (टेक्निकल – सिविल/इलेक्ट्रिकल) के लिए, उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में B.E./B.Tech डिग्री होनी चाहिए जिसमें कम से ही 60% अंक (आरक्षित श्रेणियों के लिए 55%) और तीन साल का कार्य अनुभव हो।

आयु सीमा 21 से 35 वर्ष है।

असिस्टेंट मैनजर, राजभाषा

असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा) के लिए, उम्मीदवारों के पास हिंदी या अनुवाद से संबंधित विषयों में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा 21 से 30 वर्ष है।

असिस्टेंट मैनेजर, प्रोटोकॉल और सिक्योरिटी

असिस्टेंट मैनेजर (प्रोटोकॉल और सिक्योरिटी) के लिए, उम्मीदवारों के पास आर्म्ड फोर्सेज में कम से कम 10 साल की कमीशंड सर्विस होनी चाहिए।

उम्र की सीमा 25 से 40 साल है। सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट लागू है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article